*सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा आज दिनांक 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई।

इस  कार्यक्रम का नेतृत्व आदर्श कोचिंग सेंटर के संचालक सह एकता युवा मंडल सैदपुर के सलाहकार प्रदीप कुमार ने किया। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी को युवाओं एवं लोगों के बीच विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने नेता जी के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहम्मद एजाज ने किया।

उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर समाजसेवी विश्वकांत कुमार यादव ने युवाओं को जागृत करते हुए कहा कि युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य होते हैं।

देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा युवा होते हैं। भारत में अनेक देशों से अधिक युवा है जो देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान प्रदान कर सकते हैं। हम सभी को नेता जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम के मौके पर मंडल उपसचिव दीपक कुमार, सदस्य चांद कुमार, गौरव कुमार, अंशु कुमार, अंकित कुमार, विकास, संतोष, राजा, नितेश, सुशील, सचिन, अजय, कुंदन यासीन , नवीन कुमार रजक आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment