
रमेश शंकर झा
समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को प्रखंड के सिंघिया घाट चौराहा पर रालोसपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ व कलम भेट करके स्वागत किया। श्री कुशवाहा के आने की सूचना पर घण्टो पहले से लोग सड़क पर फूल माला लेकर इंतजार कर रहे थे।

जब उनका गाड़ी आते देखा तो उपेन्द्र कुशवाहा जिंदाबाद, उपेन्द्र कुशवाहा वीर है बिहार का तकदीर है, समाज का नेता कैसा हो उपेन्द्र कुशवाहा जैसा हो के नारे लगाने लगे। वहीं गाड़ी रुकने पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने कलम के सिपाही तथा जन्दाहा कालेज में प्रोफेसर रहे एवं बिहार में शिक्षा सुधार के लिए लगातार संघर्ष करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा को कलम देकर स्वागत किया।

उसके बाद बारी-बारी से कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। जिनमे सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पँचायत के मुखिया उपेंद्र महतो, व्यवसायिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर पोदार, युवा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष विकेश कुशवाहा,

युवा प्रखंड अध्यक्ष यशवन्त कुमार, महेंद्र प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, कमरुल हसन, सुनील कुमार दास, कमरुल हसन, मो० जावेद, ओम प्रकाश महतो सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।