*भारतीय जीवन बीमा निगम के वार्षिक संगोष्ठी में बीमा बिक्रय के गुर सिखाया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के  भारतीय जीवन बीमा निगम के वार्षिक संगोष्ठी जिले के डा० लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी ललन प्रसाद कंठ ने की। सभा का संचालन महेश ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर समस्तीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक संजय कुमार भारती, ताजपुर शाखा के शाखा प्रबंधक उमेश्वर वत्स इत्यादि ने उपस्थित अभिकर्ताओं को बीमा बिक्रय के गुर बताए। इसके साथ हीं वार्षिक आकलन और अपने टीम और शाखा की व्यावसायिक स्थिति से अवगत कराया गया।

वहीं दलसिंहसराय से पधारे प्रशासनिक अधिकारी हेमंत झा ने बीमा सेवा संबंधित मुख्य बाते बताई। विकास अधिकारी के सेवाकाल के अंतिम वर्ष होने के कारण सबों ने नए जोश के साथ शिखर पर होने की वचनबद्धता दुहरायी।

सभा को विकास अधिकारी के साथ साथ वरीय अभिकर्ता जितेंद्र कुमार, प्रेम लाल सिंह, प्रकाश झा, साकेत कुमार आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन अभयनाथ ठाकुर ने किया। अन्य अभिकर्ता में शिवसागर पोद्दार, बिंदेश्वर प्रसाद, रमन जी ठाकुर, चंदन, प्रकाश वर्मा, जी एस प्रसाद, रामाधार सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment