*पुलिस अधीक्षक ने किया विभूतिपुर थाने का दौरा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज।

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन ने विभूतिपुर थाना का भ्रमण किया। वहीं भ्रमण के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विभूतिपुर पुलिस के द्वारा एक पिकअप और 200 कार्टून करीब 2000 लीटर शराब बरामद किया गया है। 

उनके द्वारा कुछ उद्घाटन कार्यक्रम भी की गई है।इसके साथ ही साथ जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक पिकअप और लगभग 1000 लीटर शराब बरामद किया गया था। कुछ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

उक्त सभी मामलों को लेकर उन्होंने यह भ्रमण किया था। इस मौके पर रोसरा डीएसपी सहियार अख्तर,  विभूतिपुर पुलिस पदाधिकारियों में कृष्णा सिंह, अरविंद कुमार सिंह, भोगेद्र यादव, जोगिंदर सिंह , राजीव कुमार सिंह और संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment