*स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा-दिवस के रूप मे मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ताजपुर इकाई के द्वारा  मंगलवार को डाँक्टर एलकेविडी महाविद्यालय के मैदान मे स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा -दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर कॉलेज मैदान में युवा प्रतिभागियों के बीच लड़को के लिए 1600 और लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या डा० फरजाना बानो अजीमी , द एलिट सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता राजीव सूर्यवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राय, भाजपा प्रखण्डध्यक्ष राजकुमार पंडित और अभाविप अध्यक्ष अंकित कुमार ने किया। इस दौड़ में सभी 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमे टॉपर 15 लड़का एवं 15 लड़कियों को चयन कर सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लड़को के समूह में राहुल कुमार को और लड़कियों के समूह में रूबी कुशवाहा को वेस्ट टॉपर के रूप में बेहतरीन ट्रॉफी प्रदान की गई। उसके बाद टॉप 4 – 4 अन्य को विजेता कप प्रदान किया गया। साथ हीं अन्य सभी 10 टॉपर्स लड़का-लड़कियों को भी मैडल से सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार द एलिट सोसाइटी के सौजन्य से अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,

महाविद्यालय प्राचार्या डा० फरजाना बनो आजमी एवं उपस्थित सम्मानित भाजपा व अभाविप के सदस्यगण के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार, विशाल सिंह, अमरेश कुमार, राहुल, अंचित सिंह, आदि के द्वारा किया गया। अन्य उपस्थित लोगों में राम सकल सिंह, सुनील सौरभ, विकास गुप्ता, राजकुमार राय, राजीव सूर्यवंशी, सुशील चौबे, अमरेश,राहुल ,अचिंत कुमार,विशाल सिंह, अजित, घातक एकेडमी निदेशक अमित, चंदन, आदि थे।

Related posts

Leave a Comment