*प्रेमी युगल जोड़ी का आदर्श विवाह सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के  ग्राम पंचायत राज्य सतमलपुर आजाद चौक स्थित निजी हॉस्पिटल के प्रांगण में एक जोड़ी युगल का आदर्श विवाह हुआ।

बताते चलें कि पूर्व में ही लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको देखते हुए लड़की की शादी उसी लड़के से दोनों परिवार के सहमति से तय किया गया था।

जिसको देखते हुए आज दोनों पक्ष के लोगों की उपस्थिति में सतमलपुर आजाद चौक स्थित निजी हॉस्पिटल के प्रांगण में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पंडित कमल कांत झा के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आदर्श विवाह संपन्न कराया गया।

इस मौके पर सीपीआई वारिसनगर के सचिव उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व से ही लड़का और लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको देखते हुए लड़का और लड़की की शादी तय कर दी गई थी, लेकिन किसी कारण वश शादी नहीं हो सका था।

जिसको देखते हुए आज दोनों परिवार एवं समाज के लोगों के बीच पंचायत कर उपस्थित लोगों के बीच विवाह संपन्न कराया गया । जिसमें लड़का अनिल कुमार उम्र 23 वर्ष पिता नरेश महतो ग्राम पंचायत राज पुर्णाही वार्ड- 10 थाना वारिसनगर एवं लड़की संगीता कुमारी उम्र 19 वर्ष पिता उमेश महतो ग्राम पंचायत राज सतमलपुर वार्ड- 12 थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर के स्थाई निवासी हैं।

इस शादी समारोह में लड़का पक्ष से लड़का के पिता नरेश महतो, सीपीआई नेता उपेंद्र प्रसाद,ग्रामीण चंद्रदेव महतो, रामप्रताप महतो,रामानंद महतो, दीपक कुमार,रामप्रीत महतो, राम शगुन महतो,संजय महतो, वहीं  लड़की पक्ष से लड़की के पिता उमेश महतो,डॉ० राम लखन महतो, तिलकेश्वर महतो,

डॉ गंगा प्रसाद आजाद सतमलपुरी, डॉ० शंकर कुमार महतो,डॉक्टर रामदास कुमार,पूर्व मुखिया दिनेश्वर राय,रामप्रवेश महतो, रामशरण कुमार,संदीप कुमार,अनिल महतो,राजू कुमार,बबलू महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment