*लोजपा नगर कार्यालय पर पुर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान का जयंती समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के लोजपा नगर कार्यालय मे दलित सेना के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान  का जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया।  इस अवसर पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सांसद रामचन्द्र पासवान की तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो को याद कर श्रध्दांजलि अर्पित किया।

इस कार्यक्रम के मौके पर जिला लोजपा प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा की स्वर्गीय सांसद रामचन्द्र पासवान सरल स्वभाव के मधुरभाषी लोकप्रिय नेता थे। आम अवाम एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव उपलब्ध रहते थे। मौके पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज,

महिला जिला अध्यक्ष रिना सहनी, आइट सेल अध्यक्ष राजीव कुमार दास, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रित महतो, जिला युवा उपाध्यक्ष राजा पासवान, युवा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेस राय, सुधांशु चौधरी, जयनारायण राय, सुमित चौधरी, शिवनाथ शर्मा, मो० फैयाज, मो० सदाम, उज्वल मिश्रा सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment