*पिताजी के सपने को पूरा करने के लिए जल्द अभियान पर निकलेंगे:- प्रशांत पंकज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रशांत कुमार पंकज को युवा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं प्रशांत कुमार पंकज ने उपेन्द्र कुशवाहा  को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ – साथ उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के गरीबों एवं वंचितों की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

इसके साथ ही पिताजी पूर्व मंत्री स्व० राम लखन महतो के सपनों को पूरा करने के लिए अभियान पर निकलेंगे। समाज के हर कमजोर वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर उनके हक-हकूक के लिए सरकार से काम कराने का प्रयास करेंगे। वहीं  राशन कार्ड, इंदिरा आवास या अन्य सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वहन के लिए प्रत्येक पंचायत में बैठक कर उनकी समस्याओं का हल किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment