*कृषि बल पर विपक्षी पार्टी भ्रम फैला रही है:- मनोरंजन राय। हर खबर पर पैनी नजर।*


आजाद इदरीसी।

समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर में भाजपा ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सह किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया। वहीं न्यू इंडिया सुगर मिल्स प्लस 2 उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र से आए  कार्यकर्ताओ को जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चादर व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान भाजपा से है। इसलिए हम व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी के लिए जीते हैं। आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी के कार्यकर्ता विधायक, मंत्री और विधानसभा की समिति का सभापति बनता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जितना सम्मान देती है।उतना सम्मान अन्य किसी दलों में नहीं मिलता है।  चुनाव मे भाजपा की बढ़त और पिछड़े बूथों पर चर्चा की और जिन बूथों पर भाजपा पिछड़ी, उनपर समीक्षा की जरूरत बताई। कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा नेता मनोरंजन राय ने नई कृषि बिल पर चर्चा की और कहा कि कृषि बल पर विपक्षी भ्रम फैला रहा है। कृषि बिल पूर्णतः किसानों के हित में है।  इस अवसर पर मनोरंजन राय, जयप्रकाश राय,वैभव रंजन,अशोक निषाद,सिकंदर आलम,रामबालक सिंह,चन्द्र भूषण राय,संदीप कुमार पाटिल,गायत्री सिंह,ऋषि राज सिंह, ब्रज भूषण यादव, सत्यनारायण ब्रह्मचारी,निखिल मिश्र,धर्मेन्द्र कुमार,कुमार शांतनु,ददन सिंह,टिंकू कुमार,नीरज कुमार,हीरा पासवान,विजय व्रत कंठ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं  किसान मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment