*सभी सरकारी कार्यालयों में बाहर से आने वाले लोगों के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य है:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिए निर्देश। वहीँ समीक्षा समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कार्य और बैंक खाता संख्या लेने के कार्य की समीक्षा प्रखंडवार की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ 58000 प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।01 जून 2020 से आने वाले श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। वहीँ 15 जून 2020 तक क्वॉरेंटाइन कैंप में लोगों को रखा जाएगा और उसके बाद होम क्वॉरेंटाइन में उन्हें भेजा जाएगा। सभी प्रवासी मजदूरों का बैंक खाता संख्या लेने का कार्य प्रगति पर है और जिन प्रवासी मजदूरों के पास बैंक खाता संख्या नहीं है उनके लिए डाक विभाग द्वारा खाता खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके अंतर्गत पंचायतों के मुखिया के द्वारा जीविका से निर्मित मास्क क्रय कर सर्वसाधारण में वितरण कराने का निर्देश दिया है।

सभी सरकारी कार्यालयों में बाहर से आने वाले लोगों के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी ने नल-जल योजना को 10 जून 2020 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। गली नाली योजना के संबंध में जिला पदाधिकारी ने अभी तक किए गए कार्यों का सर्वे कराना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment