*पंचायत भवन पर अमर शहीद बिहार लेनीन बाबू जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोरवा के लाल बाबू सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत निकसपुर पंचायत भवन के प्रांगण में अमर शहीद बिहार लेनीन बाबू जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी।

इस कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद हमेशा गरीबों, पिछड़ों, शोषितों का कई आवाज उठाते रहे।

उस वक्त सामंती ताकतों के विरूद्ध आवाज उठा कर गरीबों, शोषितों को हक दिलाने का काम किया, जब बिहार सरकार में सिचाई मंत्री बने तो किसानों को सिचाई सुविधा अच्छे मिले इसके लिए पहल किए। वहीं राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा के रंजीत कुमार ने कहा कि आज किसानों के साथ केन्द्र सरकार किसानों के साथ सौतेले व्यवहार कर रहीं हैं।

आज किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। आज अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता भारत सरकार के द्वारा लाये गये। तीन कृषि काले कानून अध्यादेश के प्रति को जलाने का भी काम किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आज से लेकर 28 फरवरी 2021 तक जिले के प्रत्येक पंचायत में जा- जा कर किसान चौपाल लगाया जायेगा।

तीनों कृषि काले कानून अध्यादेश के बारे में बताया जायेगा। मौके पर रामजतन सिंह पंचायत अध्यक्ष निकसपुर, आदित्य कुमार ठाकुर अति पिछरा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, उपेन्द्र कुमार दास दलित/महादलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, गुरुदेव साह जिला संगठन सचिव, संजीत शर्मा युवा प्रदेश सचिव, जगदीश राम पूर्व मुखिया निकसपुर,

मुशिलाल सिन्हा सेवानिवृत्त अभियंता, अमरजीत कुमार प्रखंड अध्यक्ष, गणेश राम प्रखंड अध्यक्ष, रामानंद सिंह युवा प्रखंड अध्यक्ष, इन्द्रजीत कुमार कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सहित इत्यादि लोग शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment