*राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभायात्रा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय बड़ी ठाकुरवाड़ी से आज रविवार को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत जनजागरण के लिए राम भक्तों की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें हजारों की संख्या में दलसिंहसराय बाजार के स्त्री, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में सभी के हाथों में धर्म ध्वजा थी। सभी जय श्रीराम, देशभक्ति के जयकारे एवं मन्दिर निर्माण अभियान गीत गाते चल रहे थे।

उक्त शोभायात्रा कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, शिव शिष्य परिवार, गायत्री परिवार एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।मुख्य रूप से संघ के नगर संघचालक उदय शंकर प्रसाद (मोती जी), संयोजक ज्योति प्रसाद,

सह संयोजक श्याम कुमार लाल ,परमजीत कुमार,मुख्य पार्षद राजेश पासवान,भाजपा नेता अनिल सिंह ,राजीव कुमार,नवल झा, बजरंग दल के पंकज सिंग,पवन कुमार,रामबिनोद कुमार, संतोष कुमार, रामकुमार, बिट्टू ,हर्ष , मोलू, प्रह्लाद,अशोक एवं अनेकों नये पुराने कार्य कर्ताओं ने शामिल हुए।

वंही शोभायात्रा की समाप्ति के उपरांत शहर के सभी १४वार्डों में अलग अलग टोली बना कर प्रत्येक परिवार से राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण का कार्य क्रम चलाया गया।

Related posts

Leave a Comment