*निजी ट्रेन तेजस के विरोध में रेल चालक एवं गार्ड ने विरोध बैच लगाकर किया प्रदर्शन। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- लखनऊ से दिल्ली को खुलनेवाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को पूर्ण रूप से निजी हाथों में सौंपे जाने से खफा देशभर के रेल चालक व गार्ड से जुड़े एसोसिएशन के विरोध प्रदर्शन का असर समस्तीपुर रेल मण्डल में भी देखा गया। लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले कार्यरत रेल चालकों एवं गार्डों ने सीने पर विरोध बैच लगाकर अपनी ड्यूटी किया। लोको रनिंग स्टाफ एसो के मण्डल मंत्री दयाशंकर राय एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के मण्डल मंत्री अनिल कुमार…

*हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

अशोक कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में ऐतिहासिक दैता पोखर पर भीम अखाड़े के प्रांगण में हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में विदेशी पहलवान भी भाग लेंगे। इस बार के दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में खास कर के सऊदी अरब से 136 किलो के पहलवान अपने जोड़ी की तलाश कर दांव लगाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष…

*विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के बी आर एन के एस महाविद्यालय कल्याणपुर के प्रांगण में आज पांच अक्टूबर दिन शनिवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीँ समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रोफ़ेसर बिपिन चंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर गणेश प्रसाद यादव को प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार चौधरी के द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार चादर, पाग एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया। वहीँ महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन…

*महात्मा गांधी की जयंती पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के खदीयाही चौक स्थित निजी परिसर में जननायक कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले महात्मा गांधी की जयंती पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच के अध्यक्ष रामबाबू राय ने किया।वहीँ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने गांधी जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक हरिश्चंद्र चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि उनके विदेश…

*स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर किया गया समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- रेल मंडल के द्वारा 16 से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन आज शुक्रवार को मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय स्थित मंथन सभागार में सफाई के प्रति उत्कृष्ट कार्य करनेवाले रेल अधिकारियों व कर्मियों को पुरष्कृत किया गया। डीआरएम अशोक माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 14 लोगों को नगद राशि एवं स्वच्छता पखवाड़ा शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीँ पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र एवं जुट से निर्मित झोला देकर सम्मानित किया। इस स्वच्छता पुरस्कार पाने वालों में बेस्ट…

*उपचुनाव के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय के सभागार में 23 समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा में उपचुनाव क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षात्मक बैठक किया गया। वहीँ बैठक की अध्यक्षता वरीय उपसमाहर्ता एवं गोपनीय प्रभारी श्री बालमुकुंद प्रसाद ने किया। इस बैठक में विधि व्यवस्था, कोषांग के नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के पूर्व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट में अपने-अपने सेक्टर के सभी बूथों से संबंधी प्रतिवेदन जमा किया। वहीँ सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने सेक्टर के vulnerable दोनों का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में…

*गाँधी जयन्ती के अवसर पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के प्रखण्ड के चन्दौली पंचायत के नर्सरी स्थित महावीर मंदिर परिसर में पंचायत के पूर्व मुखिया बिन्देश्वर राय की अध्यक्षता में गाँधी जयंती धूम धाम से मनाया गया। गाँधी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक कुलानंद झा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिवानंद पाठक, बुद्धिजीवी श्याम सुंदर झा सहित कई वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके विचार एवं कार्यों का विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए उपस्थित सभी लोगों से उनके…

*स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पर केक काटकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 150वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय/राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री के १५०वीं जयंती समारोह का आयोजन समस्तीपुर प्रेस क्लब समस्तीपुर के साथ ही गांधी स्मारक समिति के तत्वावधान में गांधी स्मारक परिसर स्टेशन चौक पर केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के साथ-साथ पत्रकारों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सत्य और अहिंसा के पुजारी विश्व पिता को अपनी-अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को रखते हुए महान पुरूष की जीवनी पर विस्तृत चर्चा…

*राजकीय समारोह के साथ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 150वीं जयंती पर माल्यार्पण किए। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर,बिहार समस्तीपुर:- जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती समारोह के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती समारोह जिले में मनाया गया। वहीँ जिले के समाहरणालय में राजकीय सम्मान के साथ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री को राजकीय सम्मान के साथ माल्यार्पण करते हुऐ अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पत्रकारों ने भी समाहरणालय स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम के…

*पोलीथीन की जगह कपड़े का थैला करें उपयोग, रेल महिला कल्याण मंडल समिति। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर, बिहार। समस्तीपुर:- समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के साथ महिला रेल कल्याण समिति के अध्यक्षा कल्पना माहेश्वरी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के समापन पर रेलवे अधिकारियों एंव कर्मचारियों के साथ समस्तीपुर प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को शपथ दिलाई गई, इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पोलीथीन बैग को बाय-बाय कहा गया। वहीँ रेल मंडल द्वारा बनाई गई प्रदुषण मुक्त (झोला) थैला लोगों के बीच लोकार्पित किया गया। दूसरी ओर महिला मंडल…