
वन्दना झा
पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विरेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता थे।

उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वहीँ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
