*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किए और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किए और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य प्राधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में चल रहे सभी रैन बसेरा की जानकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी से लिया और उनका समीक्षा किया। जिला पदाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में चल रहे घर-घर सर्वे का समीक्षा किया और आज शाम तक अपडेट करने का निर्देश किया। इस बैठक में आपदा राहत केंद्रों में दिए जा रहे सुविधा की समीक्षा की गई। वहीँ दूरभाष के माध्यम से Quarantine कैंपों में आवासित लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लिया जा रहा है। अभी तक 1000 से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित कर जानकारी ले ली गई है।

Quarantine कैंपों से जो लोग भाग गए है अगर वह वापस नहीं आते हैं तो उन पर Epidemic Act के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी पीएचसी प्रभारी को रजिस्टर्ड प्राइवेट डॉक्टर से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया। संपर्क स्थापित कर वैसे लोग जिन्हें सर्दी खासी बुखार के लक्षण हैं उनकी जानकारी प्रशासन को दें उनका जांच कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला में आग से होने वाली छति की जानकारी प्रखंडवार लिया।

इससे संबंधित राहत कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ नल का जल योजना के कार्य को आवश्यक सेवा के अंतर्गत शामिल किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नल जल योजना के कार्य को जल्द से जल्द कराने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप से प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment