*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी पीएचसी प्रभारी, सभी प्रखंड हेल्थ मैनेजर, सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने भाग लिया। वहीँ समाहरणालय के भी०सी० (VC) कक्ष से जिला स्तर पर गठित कोषांग के सभी प्रभारी पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से बाहर से आए लोगों की सूची को साझा किया और संबंधित दिशा निर्देश दिए। इन लोगों को आज से दलसिंहसराय स्थित ANM Institute में चिकित्सकीय परीक्षण कर रहने का प्रबंध किया गया है। बिहार के आप्रवासी मजदूर को जिला मुख्यालय लाया जाएगा और यहां से उनके पंचायत स्थित स्कूल में भेज दिया जाएगा। वहीँ हाउसिंग बोर्ड मैदान को ट्रांजिट बिंदु बनाया गया है। जहां से मजदूरों को उनके संबंधित पंचायतों में भेजा जाएगा। इन पंचायत के स्कूलों में रहने, खाने, शौचालय, साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। उन्हें राहत केंद्र में बदल दिया गया है। इस संबंध में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी मुखिया और ग्राम स्तरीय जन प्रतिनिधिगण Covid19 नियंत्रण कक्ष में दें।

वहीँ प्रखंड विकास पदाधिकारी home quarantine में रह रहे लोग एवं राहत केंद्रों कि साफ सफाई करना सुनिश्चित करेंगे। इस कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अब जिला में Covid19 की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिलाधिकारी ने “आप्रवासी मजदूर सहायता कोषांग” का गठन किया और संबंधित दिशा निर्देश दिए।
इस कोषांग में सूचना लेने के लिए व्हाट्सएप (Whatsaap) ग्रुप बनाया गया है। इस पर मिली जानकारी को श्रम विभाग से साझा किया जाएगा। इस व्हाट्सएप ग्रुप की मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी स्वयं कर रहे है। यह सारी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment