*फगुआ यह नाम है हमारे होली के कार्यक्रम का। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार

पटना:- फगुआ ये नाम है हमारे होली के कार्यक्रम का। ऐसा कहा जाता है की होली हमारे देश का सबसे पूराना पर्व है। संगीत और रंग तो इसके प्रमुख रंग हैं, तो आइए रोटरी भवन में हम सब इनर व्हील क्लब ऑफ़ की सदस्यों एक बार फिर फगुआ के रंग में रंगने की तैयार हो जाए। इस रंग भरे कार्यक्रम कि शुभारम्भ क्लब की वरीय सदस्यों, अध्यक्ष, सचिव ने दीप प्रव्जलित कर किया।

वहीँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब की सदस्यों द्वारा हुल्लड बाज़ी का एक मस्ती भरा कॉमेडी स्किट किया गया। जिसमें भाग लेने वाले सदस्य खुल कर हुल्लड हंगामा किया। वहीँ राधा कृष्ण, शिव पार्वती इत्यादि का रूप लेकर क्लब की सदस्यों ने होली के गीतों व संगीत पर खुल कर मस्ती किया। इसके साथ सोलो डांस एवं फगुआ में होने वाली मस्ती पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस क्लब की आई०एस०ओ० श्रुति राम के द्वारा ऑन स्पॉट सरप्राइज प्रोग्राम कराया गया। इसके साथ हाउजी भी खेलाया गया।जिसका पुरस्कार रिद्धि-सिद्धी ने स्पोंसर किया। इस कार्यक्रम की जज की भूमिका में इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 325 डिस्ट्रिक चेयरमैन सरिता प्रसाद एवं पी०डी०सी० डॉ० नीना कुमार ने किया। जिसने अपने पारखी नजरो से सभी को परख कर फर्स्ट, सेकंड एंड थर्ड आने वाले को पुरस्कार दिया।

वहा पर लगे विभिन प्रकार के व्यजनो के मेलो का भी लोगो ने लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम का संचालन आई०पी०पी० विभा चरण पहाड़ी ने बखूभी से किया और धन्यवाद ज्ञापन क्लब की प्रेसिडेंट संध्या सरकार ने दिया। इस मौके पर चंदा गुप्ता, प्रियंका कुमार, अंजू गुप्ता, श्वेता झा, कविता सिन्हा सहित इत्यादि सदस्य मौजूद थी।

Related posts

Leave a Comment