*समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दिनांक 19 जनवरी 2020 को जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर होने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीवका, डीपीओ आईसीडीएस इत्यादि के साथ समीक्षा बैठक की। वहीँ जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया

की प्रति सौ मीटर पर सब सेक्टर तथा एक किलोमीटर पर सेक्टर का निर्माण किया जाए। उसके लिए अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए। वहीँ प्रति दो (हजार) किलोमीटर मानव बल की व्यवस्था किस प्रकार किया जाए। इसकी समीक्षा प्रखंड स्तर पर कर लीया जाए। प्रखंड स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, वार्ड और पंच की बैठक कर लीया जाए।

पूरे कम्युनिकेशन प्लान के साथ प्रतिवेदन उप विकास आयुक्त को दिनांक 30/12/2019 के पूर्व दे देना चाहिए। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि स्कूली बच्चे मानव श्रृंखला में भाग लेते हैं तो उन्हें घर तक सुरक्षित वापस करने की जवाबदेही होगी। वहीँ समस्तीपुर सिविल सर्जन को मानव श्रृंखला के दिन पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस,, निर्धारित रूट पर रखने का निर्देश दिया गया है। मानव श्रृंखला के साथ-साथ जल जीवन हरियाली, लोक शिकायत निवारण, डीआरसीसी इत्यादि मामलों की भी समीक्षा किया गया।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री निश्चय सहायता भत्ता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया। इसमें ऐसे बच्चे जो इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दिया हैं उन्हें 24000 रु० का भत्ता मिलेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को ग्राम परिवहन योजना हेतु लक्षित वाहन क्रय का 60% लक्ष पूरा करने का निर्देश दिनांक 22/01/2020 तक दिया।

Related posts

Leave a Comment