*आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*

आर० के० राय
समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपने विस्तृत क्षेत्र के दौरे में पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सरारी घाट का निरीक्षण किया। वहीँ जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुऐ सरारी घाट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस क्षेत्रीय दौरे में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के साथ अपर समाहर्ता, पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कुमार गौरव, पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी अंचलाधिकारी स्थित थे।

जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण में गंगा नदी के जल स्तर का समीक्षा किया। वहीं पूर्व में बढ़े हुए जल स्तर में 04 सितम्बर को घटोत्तरी हुई है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने नावों के निवंधन की जानकारी पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त किया। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि कोई भी नाव बिना निवंधन के नदी में आवागमन नहीं किया जाएगा। वहीँ अपर समाहर्ता समस्तीपुर को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी धारा 144 के ऑर्डर के तहत यह सुनिश्चित करेंगे कि बिना निबंधन के कोई भी नाव आवागमन के प्रयोग में नहीं लाया जाऐ । अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी को निर्देश दिया गया की कैम्प कर के यथाशीघ्र नावों का निबंधन कराया जाय। आगे जिलाधिकारी ने पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घाट पर प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवान पूरी तत्परता से जलस्तर की निगरानी करेगा।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जल स्तर के बढ़ोतरी मापक का निरीक्षण किया और स्थिति को सामान्य पाया। उपरोक्त जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी कुमार गौरव द्वारा प्रेस को 04 सितम्बर को जारी किया है। इस बीच हमारे मोहनपुर संवाददाता ने खबर दिए जिलाधिकारी के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता प्रिय शंकर अप्पू सहायक अभियंता रंजन कुमार कनीय अभियंता जितेश रंजन आनंद प्रकाश शंभूलाल राय इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment