*पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा तय करने के लिए जन आंदोलन की पार्टी भाकपा माले के साथ मिलकर ऐपवा ने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में माँ, बहन एवं महिलाओं पर जुल्म बेइंतहा जारी है। पीड़िता द्वारा सर्वस्व न्योछावर कर न्याय पाने को दर-दर भटकना भी बेकार हो जाता है। थक-हार कर बैठ जाती हैं। परिणामस्वरूप जुल्म का मनोबल और बढ़ जाता है। बढ़ते जुल्म को रोकने एवं पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा तय करने के लिए जन आंदोलन की पार्टी भाकपा माले के साथ मिलकर ऐपवा ने इस दिशा में संयुक्त प्रयास तेज कर दिया है। इसके तहत आज सोमवार को सैकड़ो महिलाओं को रामापुरं महेशपुर पंचायत के राजखंड बलुआही पोखर के पास ईकट्ठा कर एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया।

इसकी अध्यक्षता रंजू कुमारी ने किया। पर्यवेक्षक के तौर पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे। सम्मेलन में अन्नु देवी, कामिनी देवी, अजमेर बेगम, रिंकू देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने उनपर जारी सामाजिक, सामंती, अपराधिक एवं पुलिस जुल्म के साथ ही महिलाओं से संबंधित योजनाओं मसलन विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग, कन्या विवाह, शौचालय, आवास, नलजल आदि योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता पर जमकर भड़ास निकाली। इस को लेकर निर्णायक संघर्ष चलाने हेतु महिलाओं की एकता का मजबूत कर संगठन विस्तार करने हेतु 11 सदस्यीय पंचायत कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

वहीँ पिंकी कुमारी, रिंकू कुमारी, माला देवी, सुनीता देवी, इंदू देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, गौरी देवी, रंजू देवी बतौर सदस्य चुनी गई। रंजू कुमारी को संयोजिका चुना गया। ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बगैर महिला को संगठित किए उनके हक- हुकूक के हिफाजत के लिए आंदोलन असंभव है। उन्होंने ताजपुर वासियों से महिला संगठन को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील किया है।

वहीँ माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा जुल्मी-पुलिस, पुलिस के नापाक गठजोड़ के कारण पीड़ित को न्याय से बंचित होना पड़ता है। महिला संगठन मजबूत कर आंदोलन के मार्फत जागरूकता फैलाकर इसे रोका जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment