*रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया ने पाँच पाँच रूपया लेकर रालोसपा की सदस्यता दिलाई।हर खबर पर पैनी नजर।*

संपादक रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले में रालोसपा सुप्रीमो सह भारत सरकार के पूर्व मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के हाथों पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत। रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया ने अपने गृह पंचायत मालपुर पुरवारी पट्टी में अलग अलग स्थानों पर आयोजित समारोहों में सैकड़ों महिला पुरूष, दलित, महादलित, अल्पसंख्यकों से पाँच पाँच रूपया लेकर रालोसपा की सदस्यता दिलाई।

वहीँ रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सरस्वती देवी के आवास पर एवं शंकर चौक पर ऊपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रालोसपा अपने स्थापना काल से ही आम लोगों की ज्वलन्त समस्याओं शिक्षा, बेरोजगारी एवं राज्य की चौपट विधि व्यवस्था सहित देश के न्यायपालिका में वंचितों आमलोगों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने को लेकर सदैव संघर्षशील रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से भारी संख्या में रालोसपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान करते हुए माननीय उपेन्द्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। आज पार्टी की सदस्यता लेने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सरस्वती देवी, राम नरेश पासवान, जिला युवा उपाध्यक्ष मो० वकील अहमद, रेणु देवी, सुनैना देवी, बबली कुमारी, रानी कुमारी, यमुनी देवी, रामज्योति देवी, उर्मिला देवी, ब्रह्मदेव पासवान, संजीत कुमार, संतोष कुमार, रविन्द्र कुमार, मो० फैज, कृष्णमोहन सिंह, मो रिजवान आलम, अंकुर नीरज, विक्रम कुमार, मो तबरेज आलम, देवेंद्र प्रसाद साह, नरेश राय, मो० वसीम, मो० दिलशादओ मकबूल आदि लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।

इस अवसर पर रालोसपा के दलसिंहसराय प्रखंड युवा अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, रामपुर जलालपुर के पंचायत रालोसपा अध्यक्ष अमित कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में रालोसपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment