*फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली। हर खबर पर पैनी नजर, हर छोटी बड़ी खबरों के लिए:- 8709017809, व्हाट्सएप न०:- 9470616268, 9431406262 पर संपर्क करें।*

ब्यूरो रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के बिथान थाना क्षेत्र के बेलाही-बराही मुख्य पथ पर सोमवार की देर शाम भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दीया। जबकि एक अन्य कर्मी घायल हो गया। वहीँ मृतक की पहचान खगडि़या जिला के अलौली थाना क्षेत्र के सुम्भा निवासी अभिमन्यु कुमार के रुप में हुई। जबकि घायल युवक समस्तीपुर जिला के जितवारपुर निवासी सत्यनारायण सहनी के पुत्र रौशन कुमार सहनी के रुप में पहचान हुई है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिमन्यु अपने दो सहयोग कर्मियों के साथ बेलाही गाँव से रुपया वसूली कर के दो मोटरसाइकल से वापस अपने कार्यालय गढपुरा लौट रहा था। बेलाही-बराही मुख्य पथ पर दो मोटरसाइकल पर सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने दोनों ही मोटरसाइकल सवार को लूटने के उद्देश्य से रोका। जिसमें एक मोटरसाइकल पर सवार बिहट निवासी राम प्रवेश सिंह तो किसी तरह जान बचा कर भाग गया, लेकिन दूसरे मोटरसाइकल पर सवार अभिमन्यु और रौशन को अपराधियों ने रोक लिया, इन्हें देखते ही गोली मार दीया जो अभिमन्यु के पीठ में लगी, जिसको घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे रौशन पर भी अपराधियों ने गोली चलायी लेकिन उसके कमर को छूते हुए निकल गया और जख्मी अवस्था में ही भाग निकला।

सभी अपराधियों कंपनी का रुपया लूट कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुँची स्थानीय थाना की पुलिस ने अभिमन्यु को पीएचसी लाया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जख्मी रौशन को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताते चले इससे पूर्व भी दिनदहाडे़ भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी संतोष आनंद के पैर में गोली मारकर डेढ लाख रूपया छिन लिया था। इस प्रकार अपराधियों का निगाह फाइनेंस कर्मी पर होता है। फाइनेंस कर्मी की हत्या से यह स्पष्ट होता है की अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है। बेलगाम होकर अपराधिक घटनाओं का अंजाम देता हैं। जोकी पुलिस प्रशासन के लिए खुली चुनौती है। इस घटना के बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में चार अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। हालांकि लूटी गयी राशि का सही पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts

Leave a Comment