पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन सीडीपीओ सुशीला कुमारी ने की
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG_20210817_225203-840x823.jpg)
समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के उ०म०वि० बलाही ऑंगनवाड़ी केन्द्र सं० 146 पर पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन सीडीपीओ सुशीला कुमारी ने की।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210918-WA0002-840x629.jpg)
उन्होंने सभी लाभुक वर्ग को बच्चों को पुरक आहार देने की विधि बताई। कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर नारा से सभी को जागरूक किया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210723_220028-1-840x550.jpg)
वहीं पोषण अभियान कार्यक्रम का संचालन महिला पर्यवेक्षिका कुमारी पूनम ने की। पोषण अभियान से संबंधित मेंहदी प्रतियोगिता तथा रैली निकाली गई। इसके साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210918-WA0003-475x840.jpg)
सभी सेविकाओं को कुपोषण मुक्त भारत बनाने हेतु शपथ दिलाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर सेविका वीणा कुमारी, सुनिता कुमारी, खुशबू कुमारी, मुन्नी कुमारी, रेणु देवी आदि उपस्थित थी।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210911-WA0000-573x840.jpg)
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210801_123523-840x837.jpg)