रेलखंड पर ट्रेन परिचालन में बदलाव, अगले आदेश तक चलेंगी ०३ जोड़ी मेमू पैसेंजर। हर खबर पर पैनी नजर। इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा,

समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल मंडल के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन डाउन लाइन के मध्य रेल पुल सं० 01 पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के मद्देनजर समस्तीपुर-मुक्तापुर के मध्य दिनांक 16 जुलाई 2021 को निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, रद्दीकरण, आंशिक समापन किया गया है:-

रद्द की गई ट्रेनें:– ०१. गाड़ी संख्या:- 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल।
०२. गाड़ी संख्या:- 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल।
०३. गाड़ी संख्या:- 05284 जयनगर-मनिहारी स्पेशल।
०४. गाड़ी संख्या:- 05283 मनिहारी-जयनगर स्पेशल।
०५. गाड़ी संख्या:- 03225 जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल। ०६. गाड़ी संख्या:- 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर स्पेशल। ७. गाड़ी संख्या:- 05589 समस्तीपुर-दरभंगा स्पेशल। ०८. गाड़ी संख्या:- 05590 दरभंगा-समस्तीपुर स्पेशल। ०९. गाड़ी संख्या:- 03227 सहरसा-बरौनी-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल। १०. गाड़ी संख्या:- 03228 राजेंद्रनगर टर्मिनल-बरौनी-सहरसा स्पेशल।

मार्ग परिवर्तन:- ०१. 15/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 05563 जयनगर – उधना स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलाई जाएगी।
०२. 16/07/2021 को सीतामढ़ी से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 03156 सीतामढ़ी – कोलकाता स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलाई जाएगी। ०३. 16/07/2021 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 05236 दरभंगा – हावड़ा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर चलाई जाएगी।
०४. 16/07/2021 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी – सिकटा-नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी।
०५. 17/07/2021 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 09166 दरभंगा – अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा – सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर होकर चलाई जाएगी।

आंशिक समापन:- ०१. 15/07/2021 को सियालदह से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 03185 सियालदह-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन बरौनी में किया। ०२. 15/07/2021 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया। ०३. 14/07/2021 को पुणे से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 01033 पुणे – दरभंगा स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया।
०४. 15/07/2021 को राउलकेला से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 08605 राउलकेला – जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन समस्तीपुर में किया।
०५. 14/07/2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया।
०६. 15/07/2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया।
०७. 15/07/2021 को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 08419 पुरी – जयनगर स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन बरौनी में की। ०८. 16/07/2021 को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 09465 अहमदाबाद – दरभंगा स्पेशल ट्रेन का आंशिक समापन समस्तीपुर में की।

आंशिक प्रस्थान:- ०१. 16/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 03186 जयनगर-सियालदह स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले बरौनी से सियालदह के लिए प्रस्थान करेगी। ०२. 17/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले समस्तीपुर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी। ०३. 16/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। ०४. 16/07/2021 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 01034 दरभंगा – पुणे स्पेशल ट्रेन दरभंगा के बदले समस्तीपुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। ०५. 16/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 08606 जयनगर-राउलकेला स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले समस्तीपुर से राउलकेला के लिए प्रस्थान करेगी। ०६. 17/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 08420 जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले बरौनी से पुरी के लिए प्रस्थान करेगी। ०७. 17/07/2021 को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जयनगर के बदले मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी। ०८. 19/07/2021 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या:- 09466 दरभंगा -अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन दरभंगा के बदले समस्तीपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

(02) 16 जुलाई 2021 से अगले आदेश तक चलेंगी 03 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें।

समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कोविड-19 के कारण पूर्व में स्थगित 04 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है। दिनांक 16 जुलाई 2021 से प्रारंभ होने वाले इन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगली सूचना तक जारी रहेगा। ये मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज, समस्तीपुर तथा दरभंगा से पाटलिपुत्र के मध्य प्रतिदिन चलेंगी ।
०१. गाड़ी संख्या:- 05255 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या:- 05255 समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16/07/2021 से समस्तीपुर से प्रतिदिन 06:33 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 07:50 बजे मुजफ्फरपुर जं० पहुंचेगी।
०२. गाड़ी संख्या:- 05256 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या:- 05256 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 17/07/2021 से मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रतिदिन 21:40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 23:26 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। ०३. गाड़ी संख्या:- 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या:- 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर स्पेशल 16/07/2021 से मुजफ्फरपुर से प्रतिदिन 12:20 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 17:00 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। ०४. गाड़ी संख्या:- 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या:- 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 17/07/2021 से नरकटियागंज से प्रतिदिन 09:45 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 14:35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ०५. गाड़ी संख्या:- 05266 पाटलिपुत्र-दरभंगा मेमू पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या:- 05266 पाटलिपुत्र-दरभंगा मेमू पैसेंजर स्पेशल 16/07/2021 से पाटलिपुत्र से प्रतिदिन 11:40 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 19:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ०६. गाड़ी संख्या:- 05265 दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या:- 05265 दरभंगा- पाटलिपुत्र मेमू पैसेंजर स्पेशल 17/07/2021 से दरभंगा से प्रतिदिन 11:55 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 19:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी ।
इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, मार्ग एवं समय पूर्ववत् रहेगा। यात्रीगण एनटीईएस अथवा 139 डायल कर विस्तृत जानकारी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर सरस्वती चन्द्र ने प्रेस को दी।

Related posts

Leave a Comment