*दो पक्षों के विवाद में तीन की मौत, दो घायल। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़… 

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर में बीते रविवार की शाम को नाला को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वही विवाद आज सुबह इतना हिंसक रूप ले लिया कि तीन लोगों की हत्या हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहले उप मुखिया ने एक व्यक्ति की गोली मारी हत्या कर दिया, उसके बाद आक्रोशित लोगों ने उप मुखिया की पत्नी और भतीजे को मार डाला और इस दौरान कई वाहनों को भी फूंक डाला। घटना में घायल दो अन्य लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पलरू राय का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार रविवार की शाम में बरसात का पानी बहाने के लिए कच्चा नाला बना रहा था। जिसका विरोध पड़ोस के ही उप मुखिया मोहम्मद हसनैन ने किया। इसी बात पर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सोमवार की सुबह विवाद फिर बढ़ गया। जिसमें उप मुखिया हसनैन ने श्रवण कुमार को गोली मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उपमुखिया मोहम्मद हसनैन पहले से ही गलत प्रवृत्ति का शख्स है। इस बात से श्रवण के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और  उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया।

इसमे उप मुखिया तो जान बचाकर किसी तरह भाग निकला लेकिन उसका पत्नी और एक चचेरे भाई को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। जबकि हमले में उपमुखिया के परिवार के ही दो अन्य शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप मुखिया के घर के बाहर लगे कार समेत कई वाहनों में भी आग लगा दी गई। लोग इतने आक्रोशित हैं किसी को मौके पर जाने से भय लगता था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। पुलिस प्रशासन लोगों शांत कराने में जुटी हुई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात किया गया हैं।

Related posts

Leave a Comment