
DK
DESK
समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चकसिकंदर पंचायत में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जीवन में गरीबों की सेवा करने से अपने जीवन को सफल मानते हैं।

उक्त बातें कही बालेश्वर महतो कंबल वितरण समारोह करते हुए कही। इस मौके पर समाजसेवी बालेश्वर महतो, जीतेन्द्र महतो, वीरेंद्र महतो, एवं प्रदीप महतो ने गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कर प्रतिवर्ष की भांति भी गरीबों की सेवा का संकल्प लिया।

संचालन संतोष यादव, मुखिया शिवदयाल सहनी, चौधरी सहनी एवं शिवनाथ सहनी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं प्रतिनिधियों व समाज सेवी को किए गए प्रयासों को लेकर चादर, माला, पहना कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही चकसिकन्दर पंचायत क्षेत्र में अधिक गरीब बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय,चन्द्रकेत राय, रंजीत राय, सहित गणमान्य लोग एवं हजारों ग्रामीण मौजूद थे।
