*विधायक पीड़ित परिवार से मिले, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर विधायक प्रखंड के बोरिया गांव में बीते दिन घटित घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिले। उसके बाद मृतक सोनू कुमार राजा के पिता महेश महतो को ढाढस बंधाते हुए उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने विभूतिपुर पुलिस के बारे में बताया कि पुलिस की नाकामी मनमानी के कारण इस तरह की घटना घट रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के द्वारा शराब माफियाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिस कारण से अपराधिक मामले क्षेत्र में बढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जल्द ही समस्तीपुर एसपी से मिलकर इस तरह के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। मौके पर महेश कुमार, अरविंद कुमार दास, रामदेवराय जिला परिषद, कृष्णमूर्ति ,शम्भु राय ,अरविंद कुमार कुशवाहा ,अभिषेक कुमार अनल, जगधारी महतो, रविन्द्र कुमार ,जितेंद्र कुमार मुखिया बोरिया पंचायत ,

मनोज कुमार भूत पूर्व मुखिया माहथी दक्षिण पंचायत, महेश कुमार मुखिया पति रोराटभका, गुंजन मिश्र भाजपा कार्यकर्ता, मोहम्मद रियाज ,हरेराम दास, ब्रहमदेव महतो ,उमेश सीपीआई एम कार्यकर्ता, परमानंद महतो ,नवीन कुमार, उमेश ठाकुर,सहित अन्य दर्जन भर लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment