*पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा।

समस्तीपुर:- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। जिले के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी की अध्यक्षता में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर केक काट कर मनाया गया। वहीँ राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशी का इजहार किया। जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संकल्प लिया।

जन्मदिन समारोह में राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, पप्पू यादव, विजय पंडित आदि मौजूद थे। वहीँ दूसरी ओर प्रखंड राजद समस्तीपुर के बैनर तले जितवारपुर निजामत स्थित परमानन्द राय निवास पर भी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया।

जन्मदिन समारोह में राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, पूर्व मुखिया रामप्रसाद राय, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, जिला राजद नेता रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, लक्ष्मण पासवान, संदीप कुमार सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment