*जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपीसिंह को मंत्री बनाए जाने पर बधाइयों का सिलसिला शुरू:- स्वीटी प्रिया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामचंद्र प्रसाद सिंह को मंत्री बनाए जाने पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बिहार प्रदेश जदयू की प्रदेश सचिव स्वीटी प्रिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह को भेजे अपने बधाई संदेश में कहा की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामचंद्र प्रसाद सिंह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर नए भारत निर्माण में केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा की श्री सिंह के कुशल नेतृत्व में भारत का चहुंमुखी विकास होगा और बहुत जल्द हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आर सी पी सिंह को मंत्री बनाए जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद भेजा है।

वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा की भारत सरकार के नव मनोनित केंद्रीय मंत्री जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का समग्र विकास होगा। वहीं बधाई देने वालों में जदयू नेता विजय शंकर पोद्दार, रवि कुमार, अभिनव समीर, के के निराला, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार प्रभात, रश्मि जायसवाल, विमला देवी, सुजीत ठाकुर, धर्मेंद्र रजक, प्रो० अमरेश महतो, संजय सुमन, संतोष कुमार यादव, राम उचित महतो, देवेंद्र महतो, संतोष कुमार साह,मनोज पटेल,संतोष कुमार सूरेका,अनिल कुमार सिंह,प्रेमजित पोद्दार सहित आदि ने दिया।

Related posts

Leave a Comment