*प्रखंड स्तरीय पर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक कल्याणपुर में की गई। ठाकुर वरुण कुमार,समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार/टिंकू कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मनरेगा भवन के सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक आहूत किया गया। इस बैठक के मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के योजना मंत्री महेश्वर हजारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीँ बैठक का संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष केसरी के द्वारा किया गया। इस बैठक में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के साथ आगे बढ़ी। जिसमे कार्यकर्ताओं के सवालों का वरीय अधिकारियों ने समुचित जवाब एवं सुझाव दिया। वहीँ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं…

*स्कूल एवं कोचिंग सेंटर में बाल दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के नागरबस्ती स्थित अल्फा पब्लिक स्कूल एवं कोचिंग सेंटर बहादुर गंज में बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरस्कार वितरण छात्र लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल राजा ने किया। इस मौके पर डायरेक्टर मो० उलफत हुसैन, रेयाज शैख, मो० आफताब आलम, मो० शमीम, सैय्यद शहबाज रजा सहित शिक्षक इत्यादि उपस्थित थे।

*समस्तीपुर जिला के 48वाँ स्थापना दिवस एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले का 48वाँ स्थापना दिवस एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षों उल्लास के साथ जिले के पटेल मैदान में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर जिले के लोकप्रिय सांसद प्रिंस सांसद राममनाथ ठाकुर, एमएलसी हरिनारायण चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रेम लता, विधायक विधासागर निषाद, विधायक रामबालक सिंह, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी विकाश बर्मण, नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, युवा…

*स्मार्ट क्लास का उद्घाटन विधायक लालबाबू राम ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बलिराम उच्च विद्यालय सकरा में स्थानीय विधायक लालबाबू राम ने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन। वहीँ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक लालबाबू राम ने कहा कि बदलते दौर में तकनीकी शिक्षा का महत्व बढ़ गया है, ऐसे में दुनिया जब स्मार्ट हो रहा है तो हमारे बच्चे भी स्मार्ट बनें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चों में कौशल का विकास होगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक आधारित शिक्षा जरूरत बन गई है और अब सरकारी विद्यालय के छात्र- छात्राओं को उच्च…

*कला व विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमेश शंकर झा/ ठाकुर वरुण कुमार,समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत स्थित संत पाल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी तथा “अपराजिता” नामक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, बिरसिंहपुर उच्च विद्यालय) के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनेश्वर यादव (सी०सी०डी०सी०) मिथिला विश्वविद्यालय) थे। वहीँ कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रिचा सिन्हा के द्वारा किया गया। मंच पर रतन चौधरी (डी०एस०डब्ल्यू०, मिथिला विश्वविद्यालय), डॉ विनय चौधरी (एच०ओ०डी०, एजुकेशन,…

*विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी ने किया,दिये कई निर्देश। राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी ने पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का किया समीक्षात्मक बैठक, दिया कई निर्देश । समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने पटोरी अनुमंडल में मुख्यमंत्री नल-जल, नाली-गली, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन एवं सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के साथ ही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस बैठक के मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी सहित सभी जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कोरबद्धा गांव में संचालित आदर्श बाल विद्यालय के नर्सरी से दशम् वर्ग के छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों को बनाकर अपने अपने कला का प्रदर्शन किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विभूतिपुर के विधायक रामबालक सिंह, स्कूल के निदेशक दिनेश प्रसाद साह, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, महिला विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राज किशोर सिंह, समस्तीपुर जिले के प्रसिद्ध आंख चिकित्सक डॉक्टर एल०बी० शाह ने फीता काटकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम बहिष्कार करने का फैसला पत्रकारों ने लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय समाचार पत्र के संपादक एवं पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघि गांव स्थित मठ के जमीन में मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास के कार्यक्रम को समस्तीपुर के पत्रकारों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। उक्त फैसला मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय चिकित्सा परिषद के नियम को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से समस्तीपुर जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के जमीन से स्थानांतरण कर कुछ लोगों को खुश करने के उद्देश्य से राजनीतिक रोटी सेकने…

*तत्काल स्थगित करने की अपील विधायक ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समसतीपुर बिहार। समसतीपुर :- बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को लोकतंत्र के हत्यारा बताया है। मुख्यमंत्री अपने जीवन में एक-दो वार चुनाव जीते है। जबकि कभी चुनाव नही जीते। न्याय के साथ विकास का नारा देने वाला मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि न्याय के साथ विकास नही बल्कि अन्याय के साथ विनाश सच साबित हुआ है। लोकतंत्र में कानून जनता के हित बनते है, न कि खास कुछ लोगो के लिए है। मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ विकास के नारे के अंतगत समसतीपुर जिला मुख्यालय…

*नरघोघी में कल मेडिकल कॉलेज व अभियंत्रण महाविद्यालय को शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग मुख्यमंत्री से विधायक ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय से लगभग 26 km दूर सरायरंजन के नरघोघी में ले जाना न्यायसंगत व तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नरघोघी में कल के शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगित किया जाय। उन्होंने कहा कि कल इसके विरोध में समस्तीपुर स्टेशन चौक स्थित गाँधी स्मारक परिसर में सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक…