*अनामिका पासवान ने स्टेशन चौक गांधी स्मारक पर आज शाम गांधी जी को माल्यार्पण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

शांति के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया जीत सकते हैं, शांति नहीं है तो आप कुछ भी नहीं कर सकते:- अनामिका।

रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार अनामिका पासवान ने स्टेशन चौक गांधी स्मारक पर आज शाम गांधी जी को माल्यार्पण किया। उसके बाद प्रेस वार्ता किया।

अनामिका पासवान ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की गांधी जी के 150वीं जयंती पर संकल्प लेती हूँ,

मैं गांधी जी के पद चिन्हों पर चल कर आगे बढ़ना चाहती हूँ और जनता जनार्दन से भी आग्रह करती हूं कि वह भी गांधीजी के पद चिन्हों पर चले और सत्य और अहिंसा वादी बने।

वहीँ उन्होंने कहा कि गांधी जी पूरी दुनिया को यह संदेश देते हुए कहा की शांति के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया जीत सकते हैं और शांति नहीं है तो आप कुछ भी नहीं कर सकते। भारत गांव में बसता है और असली विकास गांव की ओर ही है।

Related posts

Leave a Comment