*ग्राम रक्षा दल नें संघर्ष तेज करने को किया एलान। हर खबर पर पैनी नजर।*

राकेश कुमार यादव
बेगूसराय बिहार।

बेगूसराय:- जिले के बछवाडा़ में ग्राम रक्षा दल का प्रांतीय सम्मलेन नारेपुर अयोध्या टोल के ठाकुरबाडी़ मैदान में रविवार को आयोजित किया गया। सम्मलेन का विधिवत् उद्धाटन जिला पार्षद दुलारचंद सहनी एवं पुर्व जिला पार्षद राधा देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला पार्षद श्री सहनी ने कहा कि पुलिसिया कार्यवाई के क्रम में ग्राम रक्षा दलों की महत्वपूर्ण सहभागिता के कारण ग्राम रक्षा दल के सदस्य हीं असमाजिक तत्वों के टारगेट पर रहते हैं। इसके बावज़ूद पुलिस पदाधिकारी एवं सरकार इसे उपेक्षित करती आरही है। वहीँ ग्राम रक्षा दलों के संघर्ष व सहयोग में खुद को वचनबद्ध करार दिया।

पुर्व जिला पार्षद राधा देवी ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को सर्वप्रथम संगठित तौर पर मजबूत होने की नितांत आवश्यक है। तत्पश्चात सदन से सड़क तक संघर्ष को तेज़ करें फिर देखती हुँ सरकारें कैसे नहीं सुनती है। इस मौके पर ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने कहा कि हमलोग वर्ष 2012 से लगातार संध्या प्रहरी, रात्रि प्रहरी, जुआ बंदी, शराब बंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, दुर्गा पुजा, मुहर्रम सहित अन्य कार्यवाहियों में पुलिस पदाधिकारी कार्य लेते हैं। मगर जब हमलोगों ने संघर्ष करना शुरू किया तो पुलिस पदाधिकारियों ने यह कहना शुरू कर दिया कि ग्राम रक्षा दल से हमारा कोई सरोकार नहीं।

अब हम भी चुप नहीं बैठने वाले, सदन से सड़क तक अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मो० रब्बान, प्रखंड सचिव सज्जन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अजय सहनी, अभिनंदन कुमार, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, कैलाश साह, अरविन्द सिंह, पिंकी देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। वहीँ मंच का संचालन देवेन्द्र कुमार व अध्यक्षता सिकंदर कुमार ने किया।

Related posts

Leave a Comment