*समस्तीपुर के लोजपा सांसद को पड़ा दिल का दौरा।हर खबर पर पैनी नजर, हर छोटी बड़ी खबरों के लिए:- 8709017809, व्हाट्सएप न०:- 9470616268, 9431406262 पर संपर्क करें।*

मुख्य संपादक रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई छोटा भाई समस्तीपुर सुरक्षित के सांसद रामचंद्र पासवान को दिल्ली आवास पर दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीँ फिलहाल वह वेंटिलेटर पर रखा गया हैं।

सूत्रों ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीँ डॉक्टरों की टीम उनपर निगरानी रखे हुए है। उनकी हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। वहीँ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भाई को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनते ही तमाम निर्धारित कार्यक्रमो को स्थगित कर अस्पताल पहुंचे।

उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से बात कीया, साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अस्तपाल पहुंचकर रामचंद्र पासवान के हाल जाना। वहीँ देर रात स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने भी अस्पताल पहुंचकर रांमचंद्र पासवान का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत कीया। समाचार लिखे जाने तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। भगवान उनको जल्द स्वस्थ कर दें।

Related posts

Leave a Comment