जन सुराज की सदस्यता 350 से अधिक लोगों ने किया ग्रहण। इंडिया पब्लिक न्यूज, “हर खबर पर पैनी नजर”।

जन सुराज की सदस्यता 350 से अधिक लोगों ने किया ग्रहण। इंडिया पब्लिक न्यूज, “हर खबर पर पैनी नजर”।

IPND/ESK
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज की सदस्यता मुहिम का सफल आयोजन हुआ। वहीं आज कल्याणपुर प्रखंड में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में 350 से अधिक लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी सदस्यों ने जन सुराज मुहिम को आगे बढ़ाने और जन सुराज व्यवस्था को सशक्त करने की शपथ ली।

इस कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय गीतों और नारेबाजी से हुई, जिससे उत्साह का माहौल बना। मुख्य अतिथि के रूप में रामबालक पासवान ने अपने संबोधन में जन सुराज के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह मुहिम समाज में परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे सक्रियता से इस मुहिम में भाग लें और इसे सफल बनाएं।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने बताया कि आगे की योजनाओं में जन जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण सत्र और सामुदायिक गतिविधियाँ शामिल होंगी। प्रखंड सचिव दिलीप राम ने संगठन की संरचना और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला, जिससे सदस्यों को अपने कार्यों के प्रति और अधिक स्पष्टता मिली।

प्रखंड महिला अध्यक्ष संगीता देवी ने महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया और कहा कि महिलाओं की भागीदारी इस मुहिम की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रखंड संयोजक सतेन्द्र कुमार ने सभी को एकजुट होकर काम करने का आवाहन किया। जबकि कार्यालय प्रभारी जय नारायण कुशवाहा ने तकनीकी सहायता और समन्वय के लिए अपनी तत्परता व्यक्त की।

इस आयोजन ने जन सुराज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकल्प जताया। सभी सदस्यों ने मिलकर इसे सफल बनाने का आश्वासन दिया और भविष्य में इस मुहिम के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का वादा किया। यह कार्यक्रम स्थानीय समुदाय के लिए एक नई प्रेरणा का स्रोत बन गया है और सभी ने इसे आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment